गिरिडीह : फ्रीज का कंप्रेशर ब्लास्ट, बचा परिवार

Updated at : 20 Jan 2019 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : फ्रीज का कंप्रेशर ब्लास्ट, बचा परिवार

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया ब्लॉक कैंपस में स्थित क्वार्टर सी 25 में रहने वाले जेइ प्रभात कुमार के सरकारी आवास में शनिवार की शाम चार बजे आग लग गयी. इसके बाद क्वार्टर में रहनेवाले लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू […]

विज्ञापन

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया ब्लॉक कैंपस में स्थित क्वार्टर सी 25 में रहने वाले जेइ प्रभात कुमार के सरकारी आवास में शनिवार की शाम चार बजे आग लग गयी. इसके बाद क्वार्टर में रहनेवाले लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाये जाने का प्रयास शुरू कर दिया. लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका. प्रभात कुमार की पत्नी का कहना है कि घर में एक फ्रीज था जिसका कंप्रेशर ब्लास्ट कर गया था. इसके बाद घर में आग लग गयी. प्रभात कुमार फिलहाल रांची में कार्यरत हैं. जिस वक्त घर में आग लगी थी उस वक्त प्रभात की पत्नी और दो बच्चे घर में ही मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola