गिरिडीह : सिलेंडर में विस्फोट से घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : बिरनी : बिरनी के भरकट्टा तुलाडीह निवासी शिवप्रसाद राम के घर में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर जलकर राख हो गया, जबकि परिवार वाले बाल बाल बचे. बताया जाता है कि शिव प्रसाद राम की पत्नी सुबह अपने घर मे चाय बना रही थी कि इसी बीच सिलेंडर से […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बिरनी : बिरनी के भरकट्टा तुलाडीह निवासी शिवप्रसाद राम के घर में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर जलकर राख हो गया, जबकि परिवार वाले बाल बाल बचे. बताया जाता है कि शिव प्रसाद राम की पत्नी सुबह अपने घर मे चाय बना रही थी कि इसी बीच सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गयी.
आग धीरे-धीरे घर के कमरों में फैलने लगी. सूचना पर ग्रामीण जुटे और शिव को उसकी पत्नी को तत्काल घर से बाहर निकाला. बाद में लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास शुरू किया गया. इसी दौरान अंदर से जोर की आवाज आयी और आग की लपटें तेज हो गयीं, जिसके बाद पूरा मकान जल गया. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.
बताया कि शिवप्रसाद राम पोलियोग्रस्त हैं. उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है. आग लगने से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इधर, मामले की सूचना पर बिरनी बीडीओ संदीप मधेसिया भुक्तभोगी के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत सहयोग किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola