गिरिडीह : मनचले को लड़कियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated at : 04 Dec 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह :  मनचले को लड़कियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गिरिडीह : शहर में छेड़खानी की घटनाएं लगातार घट रही हैं. सोमवार की शाम को भी दो लड़कियां मनचलों की हरकत का शिकार हो गयी. हालांकि लड़कियों ने दिलेरी दिखाते हुए चंद मिनटों बाद ही बस पड़ाव के पास एक मनचले को पकड़ लिया. इसके बाद लड़कियों के परिजन भी पहुंच गये. इसकी सूचना नगर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : शहर में छेड़खानी की घटनाएं लगातार घट रही हैं. सोमवार की शाम को भी दो लड़कियां मनचलों की हरकत का शिकार हो गयी. हालांकि लड़कियों ने दिलेरी दिखाते हुए चंद मिनटों बाद ही बस पड़ाव के पास एक मनचले को पकड़ लिया. इसके बाद लड़कियों के परिजन भी पहुंच गये. इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम को दी गयी.
सूचना पर नगर थाना से टाइगर मोबाइल के जवान राजेश सिंह व मनोज पहुंचे और मनचले को पकड़ कर थाना ले गये. बताया जाता है कि दोनों लड़कियां चिल्ड्रेन पार्क से घूमकर शाम को घर लाैट रहीं थी. इस बीच नया परिसदन भवन के आगे दो युवक उनसे छेड़खानी करने लगे. जब लड़कियां अपने परिजनों को फोन करने लगी तो दोनों युवक दबंगई दिखाते हुए उनसे फोन छीनने और छेड़छाड़ करने लगे.
शोर मचाने पर दोनों युवक बस पड़ाव की ओर भाग गये. इसके बाद जब लड़कियां बस पड़ाव के पास पहुंची तो वहां दोनों मनचले दिखे. इसी बीच लड़कियों का भाई भी आ पहुंचा. तब दोनों लड़कियों ने एक मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस बीच पुलिस भी पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. युवक ने अपना नाम मो. सोहेल बताया. कहा कि वह निर्दोष है.
तीन दिनों में छेड़खानी की तीन घटनाएं
शहरी इलाके में पिछले तीन दिनों के अंदर छेड़खानी की तीन घटनाएं घट चुकी हैं. पहली घटना शनिवार को दसवीं की छात्रा के साथ घटी थी. छात्रा स्कूल से पैदल घर जा रही थी तभी बाइक पर सवार दो लड़कों ने छेड़खानी की. इसी दिन शाम को मकतपुर के पास दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की गयी. वहीं सोमवार को पुन: छेङखानी की घटना घटी है. हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना पर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola