कोल कर्मियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने मंगलवार को गिरिडीह कोलियरी स्थित जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. नेतृत्व यूनियन के सचिव एनपी सिंह बुल्लू कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सचिव श्री सिंह […]
विज्ञापन
गिरिडीह : पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने मंगलवार को गिरिडीह कोलियरी स्थित जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. नेतृत्व यूनियन के सचिव एनपी सिंह बुल्लू कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सचिव श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी के कर्मचारियों पर हो रहे शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
चुनाव के दौरान कर्मचारियों को जो पैसा दिया गया था वह पैसा अब उनकी सैलेरी से काटने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि वित्त विभाग को यह अधिकार नहीं है. मनमानी तरीके से कर्मियों से चुनाव में दिये गये पैसे को वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है. यूनियन इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन व ओबी की सही रिर्पोटिंग भी नहीं की जा रही है.
इसका असर कोलियरी के भविष्य पर पड़ रहा है. कोयला व ओबी का सही आकड़ा पेश किया जाना चाहिए. इसमें कोताही नहीं चलने दी जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि यहां के कई कर्मचारियों को बीस वर्ष के बाद भी पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है. इस दिशा में लापरवाही बरती जा रही है. ऐसे में कर्मियों में असंतोष का भाव पैदा हो गया है. इस दिशा में प्रबंधन को सकारात्मक पहल करते हुए पदोन्नति का लाभ कर्मियों को देना चाहिए. कहा कि कर्मचारियों को संडे का लाभ मिले.
कुछ लोग संडे लेते हैं लेकिन बेहतर काम के लिए माइंस में कार्यरत कर्मियों को संडे देने से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और लाभ कोलियरी को प्राप्त होगा. कबरीबाद माइंस को पूर्ववत की तरह चलाया जाना चाहिए. इसके लिए सीटीओ व अन्य समस्याओं को दूर करने की जरूरत है. अगर उक्त मांगों के आलोक में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा. इंटक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर उत्पादन भी बाधित किया जायेगा. मजदूरों के हक की लड़ाई इंटक व आरसीएमएस साथ मिलकर लड़ेगी.
इस दौरान प्रदीप कुमार दाराद, संतोष सिन्हा, मो. हासिम अंसारी, दिलीप पासवान, मदनलाल विश्वकर्मा, रिंकू जायसवाल, बलराम यादव, मनीर आलम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर अर्जुन मंडल, भेखलाल साव, मो. इकबाल, मो. नौशाद, मो. आरिफ, केदार पासवान, एस एंथोनी, दयाशंकर सिंह, जमील अख्तर, झूमा देवी, देवकी देवी, फूलमणी, कल्याणी, दिलीप गोप, मोईन अंसारी आदि उपस्थित थे.
कोलियरी के उत्थान को ले प्रयासरत हैं विधायक : रंजन
गिरिडीह. गिरिडीह कोलियरी के उत्थान को लेकर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी काफी प्रयासरत है. कबरीबाद माइंस को सीटीओ उपलब्ध कराने के लिए विधायक की ओर से लगातार वरीय पदाधिकारियों से वार्ता हो रही है. उम्मीद है कि जल्द ही कबरीबाद माइंस को सीटीओ उपलब्ध हो जायेगा. उक्त बातें भाजपा के विधायक प्रतिनिधि रंजन सिन्हा ने कही.
उन्होंने कहा कि चुनाव में कर्मियों को मिले पैसे को नहीं काटने के बाबत भी प्रबंधन से वार्ता हुई है. इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन मिला है. श्री सिन्हा ने कहा कि विधायक श्री शाहाबादी के प्रयास से पिछले दिनों ओपेनकास्ट माइंस को सीटीओ मिला था. उम्मीद है कि कबरीबाद माइंस को भी जल्द सीटीओ मिल जायेगा. वहीं कोयला उत्पादन में तेजी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




