जमुआ : महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Updated at : 13 Nov 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
जमुआ : महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ स्थित महुआ के पेड़ पर सोमवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान सिमराटांड़ निवासी बाल मुकुंद पांडेय की पुत्री नीलम देवी (32) के रूप में हुई है. वह पिछले एक माह अपने पिता के पास […]

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ स्थित महुआ के पेड़ पर सोमवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान सिमराटांड़ निवासी बाल मुकुंद पांडेय की पुत्री नीलम देवी (32) के रूप में हुई है. वह पिछले एक माह अपने पिता के पास दो बच्चों के साथ रह रही थी. नीलम देवी (पति रवि पांडेय) की ससुराल कोडरमा जिला के जयनगर (थाना धंधरी) है.

पिछले एक माह से वह अपने पिता के यहां (मायके) अपने बच्चों के साथ रह रही थी. परिजनों के अनुसार रविवार शाम को वह कुछ काम के नाम पर घर से निकली थी. देर रात तक जब वह नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक महुआ के पेड़ पर उसके शव को फंदे से लटका देख परिजनों को सूचना दी. इसके बाद मायकेवालों ने घटना की सूचना मृतका के ससुराल वालों को दी. इधर मृतका की मां रंभा देवी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola