मरीज के परिजनों ने किया हंगामा, दर्द से कराहते गुजारी रात, सुबह दूसरी जगह ले गये परिजन

Updated at : 30 Oct 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
मरीज के परिजनों ने किया हंगामा, दर्द से कराहते गुजारी रात, सुबह दूसरी जगह ले गये परिजन

गिरिडीह : मरीज का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सोमवार सुबह अस्पताल में चिकित्सक को नहीं पाकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनायी. शहरी क्षेत्र में रहनेवाले मनोज कुमार सिन्हा की पुत्री चांदनी सिन्हा (16) पेट दर्द से पीड़ित थी. परिजनों ने उसे रविवार रात करीब 1.35 […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मरीज का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सोमवार सुबह अस्पताल में चिकित्सक को नहीं पाकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनायी. शहरी क्षेत्र में रहनेवाले मनोज कुमार सिन्हा की पुत्री चांदनी सिन्हा (16) पेट दर्द से पीड़ित थी.
परिजनों ने उसे रविवार रात करीब 1.35 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उस समय चिकित्सक ने उसका इलाज कर दवा दे दी. उसकी स्थिति को देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया. रात में कुछ देर तक वह ठीक रही, लेकिन इसके बाद उसका पेट दर्द पुन: शुरू हो गया औरदर्द से कराहते पूरी रात गुजर गयी. पुन: सुबह करीब नौ बजे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी, जिससे परिजन परेशान हो गये.
सुबह 10.30 बजे तक नहीं पहुंचे थे इनडोर में चिकित्सक
मरीज के पिता श्री सिन्हा ने बताया कि सुबह अस्पताल के इनडोर में जब चिकित्सक की खोज करने लगे तो एक भी चिकित्सक नहीं मिले. इसके बाद वह ओपीडी के पास मौजूद अस्पताल उपाधीक्षक कक्ष पहुंचे,लेकिन वहां भी किसी चिकित्सक नहीं मिले. उस समय रात्रि ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक घर जा चुके थे, जबकि उनके स्थान पर कोई भी चिकित्सक डयूटी पर नहीं पहुंचे थे.10.30 बजे तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने पर नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल में हल्ला करना शुरू कर दिया. अंत में परिजन मरीज को इलाज के दूसरी जगह ले गये.
क्या कहते हैं सीएस
सिविल सर्जन डॉ रामरेखा प्रसाद ने कहा कि घटना की कोई जानकारी उन्हें नहीं है और न अबतक किसी ने इसकी शिकायत की है. शिकायत मिलने पर जांच कार कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola