जाॅर्डन से मृत मजदूर का शव आज पहुंचेगा बगोदर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 3:56 AM

विज्ञापन

बगोदर. 13 अक्तूबर को अरब देश जॉर्डन में हुई सड़क दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी निवासी नसीरूद्दीन अंसारी(45 साल) की मौत हो गयी थी, जबकि 13 प्रवासी मजदूर घायल हो गये थे. नसीरूद्दीन शव बुधवार को रांची पहुंचेगा,जहां से सड़क मार्ग से शव को बगोदर लाया जायेगा. इधर मृतक के परिजनों को मुआवजा […]

विज्ञापन
बगोदर. 13 अक्तूबर को अरब देश जॉर्डन में हुई सड़क दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी निवासी नसीरूद्दीन अंसारी(45 साल) की मौत हो गयी थी, जबकि 13 प्रवासी मजदूर घायल हो गये थे. नसीरूद्दीन शव बुधवार को रांची पहुंचेगा,जहां से सड़क मार्ग से शव को बगोदर लाया जायेगा.
इधर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिये पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने संबंधित कंपनी केइसी के उच्च अधिकारियों से बात की. बताया गया कि केइसी कंपनी ने मृतक की पत्नी पतलून खातून के नाम सात लाख का चेक जारी किया है. वही 50 हजार नकद देने की बात कही गयी है. इधर,मंगलवार को भी बगोदर पश्चिमी जिला परिषद पूनम महतो, माले प्रखण्ड सचिव पवन महतो, इलियास अंसारी, मुखिया संतोष रजक, प्रवीण महतो, मुस्तकीम अंसारी, पुरन कुमार महतो, जाकिर अंसारी, मुख्तार अंसारी, इस्लाम अंसारी ने कंपनी के प्रतिनिधि पंचम महतो, प्रेमचंद महतो व राकेश चौधरी, डेगलाल महतो से मुआवजा पर बात की गयी.
कहा गया कि जब तक आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा सहायता राशि देने की गारंटी नहीं की जाएगी, तब तक संबंधित परिजन पार्थिव शरीर को स्वीकार नही करेंगे. बता दें कि कि 14 जून 2018 को नसीरुद्दीन अंसारी काम करने जॉर्डन गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola