भरकट्टा में कोयला चोरों के हमले में एसपी का बॉडीगार्ड घायल, इलाके में गश्त पर थे एसपी, जवानों के उतरते ही भागे कोयला चोर
Updated at : 10 Oct 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बिरनी/भरकट्टा : कोयला चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान चोरों ने पुलिस जवानों पर पथराव कर दिया. इसमें एसपी का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया. घटना बिरनी थाना क्षेत्र स्थित भरकट्टा के समीप तुलाडीह की है. सोमवार की रात को एसपी सुरेंद्र कुमार झा इलाके में गश्त पर थे. रात करीब 10.30 बजे एसपी का […]
विज्ञापन
बिरनी/भरकट्टा : कोयला चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान चोरों ने पुलिस जवानों पर पथराव कर दिया. इसमें एसपी का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया. घटना बिरनी थाना क्षेत्र स्थित भरकट्टा के समीप तुलाडीह की है. सोमवार की रात को एसपी सुरेंद्र कुमार झा इलाके में गश्त पर थे. रात करीब 10.30 बजे एसपी का वाहन तुलाडीह से गुजरने लगा तो उनकी नजर कोयला लदी बैलगाड़ियों पर पड़ी.
एसपी ने गाड़ी रोकी तो उनके बॉडीगार्ड नीचे उतरे, इस पर बैलगाड़ी लेकर जा रहे कोयला चोर भागने लगे. एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है. वह खुद भी इस मामले पर नजर रखते हुए छापेमारी कर रहे हैं. पथराव करने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पदाधिकारियों को हर हाल में कोयला तस्करी पर रोक लगाने को कहा गया है.
चोर का शोर मचा कर चलाया गया पत्थर
कोयला चोरों का पीछा करते-करते एक बॉडीगार्ड संजीव गांव की एक गली तक चला गया. तभी कोयला चोरों ने चोर-चोर का शोर मचा कर पथराव शुरू कर दिया. गली में स्थित एक-दो घरों के छत से भी ईंट, पत्थर चलाये गये.इसमें संजीव घायल हो गया. घटना के बाद एसपी ने संयम का परिचय दिया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
वहीं सूचना के बाद बिरनी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पहुंचे और जब्त सात बैलगाड़ियाें को जेसीबी से तोड़कर कोयला को जब्त किया गया. गिरफ्तार दीपक स्वर्णकार को बिरनी थाना लाया गया. बताया जाता है कि सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट, सतीघाट व भूतनाथ इलाके से बैलगाड़ियों में कोयला लादा गया था.
मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया है, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापमारी के दौरान बिरनी थाना के एएसआइ गंदूर उरांव समेत कई पुलिसकर्मी व चौकीदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




