गांडेय बीडीओ को घर के पास मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 5:36 AM
विज्ञापन
बीडीओ प्रभाकर समेत दो लोग घायल प्रखंड परिसर के आवास में थे बीडीओ गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय के दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को […]
विज्ञापन
बीडीओ प्रभाकर समेत दो लोग घायल
प्रखंड परिसर के आवास में थे बीडीओ
गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय के दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को पैर में गोली लगी है. सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी पहुंचे और बीडीओ तथा आजाद को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया
गांडेय बीडीओ
प्रत्यक्षदर्शी राजस्व कर्मचारी प्रताप मंडल ने बताया कि रात में बीडीओ गांडेय स्थित आवास पर थे. इसी दौरान उनके आवास के सामने होंडा साइन बाइक किसी ने लगा दी. आवास के सामने लगी बाइक को हटाने बीडीओ नीचे पहुंचे. बीडीओ के साथ आजाद मंडल, वह खुद और कुछ कर्मी भी बाइक के पास पहुंचे. इस दौरान बाइक को हटाने के लिये आवाज लगायी गयी. बाइक को को बीडीओ चेक करने लगे तभी दो युवक पहुंचे और तैश में आकर बीडीओ से कहा कि मेरी बाइक क्यों चेक कर रहे हैं. बीडीओ ने पूछा कि कौन लोग हो और यहां पर बाइक क्यों खड़ी की है. इसपर दोनों युवकों ने कहा कि वे लोग गांजा पीने आये हैं. इस बीच आजाद मंडल ने एक युवक के पॉकेट को चेक किया तो पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. ताबड़तोड़ पांच-छह राउंड फायरिंग की. एक गोली बीडीओ के पैर में और एक गोली आजाद मंडल के पैर में लगी. बाद में अपराधी बाइक से महेशमुंडा की ओर भाग गये.
जगह-जगह छापामारी तीन हिरासत में
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ मनीष टोप्पो व डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र ने छापामरी शुरू की. पुलिस की टीम ने गांडेय व आसपास के इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. डीएसपी मिश्र गांडेय पहुंचे और यहां पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. रात को डीएसपी व गांडेय थाना प्रभारी ने प्रखंड कार्यालय के समीप अवस्थित एक मकान को भी सर्च किया. इधर,बेंगाबाद, मुफस्सिल के साथ-साथ अहिल्यापुर व नगर पुलिस भी इलाके में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










