गांडेय के बीडीआे को घर के पास अपराधियों ने मारी गाेली

गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय की दासडीह पंचायत िनवासी मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को पैर में गोली लगी है. सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी […]
गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय की दासडीह पंचायत िनवासी मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को पैर में गोली लगी है. सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी पहुंचे और बीडीओ तथा आजाद को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शी राजस्व कर्मचारी प्रताप मंडल ने बताया कि रात में बीडीओ गांडेय स्थित आवास पर थे.
इसी दौरान उनके आवास के सामने किसी ने बाइक लगा दी. आवास के सामने लगी बाइक को हटाने बीडीओ नीचे पहुंचे. उनके साथ आजाद मंडल और कुछ कर्मी भी थे. उन्होंने बाइक हटाने के लिए आवाज लगायी. इस बीच बीडीओ बाइक चेक करने लगे, तभी दो युवक पहुंचे और तैश में आकर बीडीओ से कहा : मेरी बाइक क्यों चेक कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










