साइबर आरोपी धराया, हो रही है पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को एक साइबर आरोपी को गिरिडीह शहर की एक दुकान से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, तीन सीमकार्ड, दो एटीएम व करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में उसने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को एक साइबर आरोपी को गिरिडीह शहर की एक दुकान से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, तीन सीमकार्ड, दो एटीएम व करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में उसने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपी सोनबाद पंचायत के डोमापहाड़ी गांव निवासी अब्दुल रजाक अंसारी का पुत्र खुर्शीद अंसारी के खाते में 91 हजार रुपये मिले हैं. जो बैंक ग्राहकों के खाते से टपायी गयी थी. खुर्शीद ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से साइबर अपराध से जुड़ा था. बताया जाता है कि एएसआई अरुण कुमार पांडेय ने यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की.
सिहोडीह पोस्ट आॅफिस, बरंगडा की कुरियर कंपनी के पास आता था पार्सल : पूछताछ में खुर्शीद ने बताया कि मास्टर माइंड कैलाश मंडल आॅनलाइन खरीदारी कर उसे सिहोडीह पोस्टआफिस और बरगंडा की एक कुरियर कंपनी के पास पार्सल मंगाता था. इस दौरान वह एहतियात बरतते हुए अलग-अलग नामों का उपयोग करता था. कैलाश मंडल का सहयोग करने के आरोप में सिहोडीह के एक युवक को हैदराबाद पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola