बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा

Updated at :03 Oct 2017 10:01 AM
विज्ञापन
बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा

एक पखवारे से जूझ रहे हैं बेंगाबाद स्थित हुन्दरदतवा के लोग 20 दिन पूर्व जल गया है 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सूचना के बाद भी विभाग ने नहीं की है पहल 50 घरों की 450 की आबादी प्रभावित बेंगाबाद : बिजली समस्या से त्रस्त हुन्दरदतवा के ग्रामीणों ने सोमवार को जले ट्रांसफाॅर्मर के पास नारेबाजी […]

विज्ञापन
एक पखवारे से जूझ रहे हैं बेंगाबाद स्थित हुन्दरदतवा के लोग
20 दिन पूर्व जल गया है 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर
सूचना के बाद भी विभाग ने नहीं की है पहल
50 घरों की 450 की आबादी प्रभावित
बेंगाबाद : बिजली समस्या से त्रस्त हुन्दरदतवा के ग्रामीणों ने सोमवार को जले ट्रांसफाॅर्मर के पास नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला. ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना विभाग को देने के बाद भी अबतक कोई पहल नहीं की गयी है. गांव के लोग अंधकार में रहने को विवश हैं. विभाग अविलंब जले हुए ट्रांसफाॅर्मर बदले अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि महुआर पंचायत के हुन्दरदतवा गांव में 20 दिन पूर्व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है.
ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से 50 घरों वाली बस्ती के लगभग 450 की आबादी पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. कहा कि शुरू में 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति की जा रही थी. छह माह पहले 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया, लेकिन 20 दिन पहले उक्त ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया.इसकी सूचना विभाग को देने के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है.
ग्रामीण राजेश प्रसाद वर्मा, मेघलाल महतो, राजू पंडित, शंकर पंडित, मनीष पंडित, धानी पंडित, लोचन पंडित, विनोद यादव, सकलदेव यादव, कामेश्वर पंडित, मनोज प्रसाद वर्मा, हेमलाल पंडित, दिलीप कुमार पंडित, रामचंद्र यादव, चिंता देवी, मीनू देवी, मुसिया देवी आदि ने अविलंब विभाग से जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की मांग की है. इधर इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता पीके झा ने कहा कि सूचना मिली है. जले हुए टांसफाॅर्मर को बदलने का प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola