ससुराल आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

ससुराल आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

मझिआंव थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी विनोद राम के दामाद विवेक कुमार प्रकाश (उम्र लगभग 30 वर्ष) की सोमवार को रात संदेहात्मक स्थिति में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिला अंतर्गत हैदर नगर थाना क्षेत्र के सड़ेया गांव निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र विवेक कुमार प्रकाश की मौत मझिआंव पृथ्वीपुर अवस्थित ससुराल में हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने एक सप्ताह पूर्व यहां आया था. बताया गया कि विवेक ने अपनी सास से खाना मांग कर खाया. इसके कुछ देर बाद सास ने देखा कि चौकी के नीचे गिरकर दामाद छटपटा रहे हैं. उसके बाद परिजन��ं ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में लाया. वहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया. वहीं मंगलवार को सुबह मझिआंव पुलिस ने ज़र का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार गत जून माह में ही विवेक की शादी हुई थी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola