ससुराल जा रहे युवक की डायवर्सन में गिरकर मौत
ससुराल जा रहे युवक की डायवर्सन में गिरकर मौत
डंडई-चामा मार्ग पर डायवर्सन के पास एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी प्रगास राम का पुत्र अशोक राम (39 वर्ष) बताया गया है. मृतक होमगार्ड में कार्यरत था. मिली जानकारी के अनुसार अशोक राम शुक्रवार को देर रात 8:30 बजे अपने घर से ससुराल ओबरा गांव जाने निकला था. इसी क्रम में चामा गांव के पास सड़क के एक निर्माणाधीन डायवर्सन का उसे पता नहीं चला. डायवर्सन में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और वह वहीं पर गिर गया. इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया. रात होने के कारण किसी ने उसको देखा नही और वह घायल अवस्था में वहीं रात भर पड़ा रहा. सुबह जब उक्त मार्ग से राहगीर गुजरे, तो उन्होंने घटना की जानकारी थाना को दी. घइसके बाद पुलिस ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. वहां अशोक को मृत अवस्था में देखकर वे दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों के चित्कार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए