यज्ञ से शुद्ध होता है पर्यावरण, मानसिक तनाव भी होता है कम

Updated:
विज्ञापन

बंडा बाबा पहाड़ी में शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ

विज्ञापन

बंडा बाबा पहाड़ी में शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा शहर के पास जोबरईया गांव की बंडा बाबा पहाड़ी स्थित श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यह महायज्ञ 16 मार्च तक चलेगा. महायज्ञ के पहले दिन जलयात्रा और नगर भ्रमण का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर से महायज्ञ के प्रधान संयोजक और जागृति युवा क्लब के संरक्षक राकेश पाल के नेतृत्व में जलयात्रा निकाली गयी. हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ यह जलयात्रा गढ़वा-मझिआंव मार्ग से होकर रंका मोड़ और दानरो नदी छठ घाट तक गयी. वहां से पवित्र जल लेकर यह यज्ञशाला परिसर में लौट आयी. इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने श्रीराम कथा अमृतवर्षा और कथा मंडपम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. प्रधान संयोजक राकेश पाल ने कहा कि कमेटी के सदस्यों के कठिन परिश्रम से यह महायज्ञ संभव हुआ है. उन्होंने बताया कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है, मानसिक तनाव कम होता है, शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और आध्यात्मिक उन्नति होती है. उन्होंने कहा कि यह सामूहिक यज्ञ जगत कल्याण, सकारात्मक ऊर्जा का संचार और परिवार में सुख-समृद्धि लाता है. प्रज्ज्वलित अग्नि और सुगंधित द्रव्यों से वायु शुद्ध होती है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस नष्ट होते हैं. यज्ञ से मानसिक शांति और सकारात्मकता मिलती है और यह सनातन धर्म का अहम हिस्सा है. यज्ञाधीश आचार्य श्रीश्री आशीष वैद्यजी महाराज ने बताया कि महायज्ञ का कार्य सुबह पांच बजे भगवान शंकर के रुद्राभिषेक के साथ शुरू होगा. संध्या छह बजे अयोध्या धाम से आये कथाव्यास पंकज शांडिल्यजी संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन करेंगे. इस अवसर पर जागृति युवा क्लब सह श्रीरूद्र महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, उमाकांत पांडेय, ओमप्रकाश पाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, विनोद जायसवाल, पतंजली केसरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola