मजदूरों को 10 घंटे हिरासत में रखा, 10 हजार रु लेकर छोड़ा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 7:50 PM

विज्ञापन

केंदू पत्ता मजदूरों को 10 घंटे हिरासत में रखा, 10 हजार रु लेकर छोड़ा

विज्ञापन

गढ़वा जिले के भंडरिया थाना के बिजका पिकेट प्रभारी निरंजन पासवान ने केंदू पत्ता तोड़ कर अपने घर लौट रहे 15 मजदूरों को भूखे-प्यासे बिजका पिकेट में 10 घंटे हिरासत में रखा. आरोप है कि पिकेट प्रभारी ने मजदूरों से केंदू पत्ता तोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये लेने के बाद देर शाम उन्हें छोड़ा. वहीं पिकेट से छोड़ने के दौरान केंदू पत्ता के एक खास संवेदक के सेंटर में केंदू पत्ता बेचने की चेतावनी दी गयी. ऐसा नही करने वाले ग्रामीणों को केंदू पत्ता चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी गयी है. घटना शनिवार की सुबह की है. रविवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव के रहने वाले मजदूर महेंद्र सिंह, रामचंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शिवनाथ चौधरी, अशोक चौधरी, सोनी कुमारी, कबूतरी देवी, कलावती कुंवर, कमली देवी, ललन चौधरी, कौशल्या देवी, सुमित्री कुमार, रोशनी कुमारी, रिंकी कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग शनिवार की सुबह गांव के बिजका जंगल से केंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे थे. पत्ता का बोझा भारी होने के कारण उसे बाइक व टेंपो पर लादकर लाने के दौरान बिजका पिकेट प्रभारी ने केंदू पत्ता चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें रोक दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान प्रभारी के साथ रहे केंदू पत्ता क्रय केंद्र से जुड़े मुंशी के कहने पर पिकेट प्रभारी ने अन्य मजदूरों को छोड़ दिया. जबकि उसी मुंशी के कहने पर प्रभारी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बताया कि छोड़े गये अन्य मजदूर भी बाइक और अन्य साधनों से केंदू पत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव के बिजका जंगल में केंदू पत्ता तोड़ने का काम शुरू किया है. इस व्यवसाय से उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाइक व एक टेंपो पर 15 मजदूर केंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे थे. मजदूरों ने बताया कि गांव में केंदू पत्ता का दो क्रय केंद्र खुला है. जो केंद्र नजदीक है. वे वहां केंदू पत्ता बेचते हैं. लेकिन एक केंदू पत्ता केंद्र के मुंशी के कहने पर प्रशासन दूसरे संवेदक के सेंटर में बेचने का दबाव बना रहा है.

इनसे वसूले गये 10 हजार रुपये : ग्रामीणों ने बताया कि केंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे चार ग्रामीणों से 10 हजार रुपये वसूले गये हैं. इनमें टेंपो पर केंदू पत्ता की मोटरी लादकर ला रहे शिवनाथ चौधरी से चार हजार तथा बाइक पर पत्ता ला रहे रामचंद्र चौधरी, अशोक चौधरी व संतोष चौधरी से दो-दो हजार रुपये वसूली के बाद उन्हें पिकेट से छोड़ा गया.

आरोप गलत, संवेदक ने लिखित शिकायत की थी : प्रभारी

इस संबंध में पूछे जाने पर बिजका पिकेट प्रभारी निरंजन पासवान ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप गलत है. संवेदक राकेश गुप्ता ने भंडरिया थाने में बिजका जंगल से तोड़े गये केंदू पत्ता को दूसरे संवेदक के यहां बेचे जाने की शिकायत की थी. भंडरिया इंस्पेक्टर के कहने पर उन्होंने मामले की जांच की. लेकिन पैसे की वसूली नही की है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को समझाया है कि जिस जंगल का टेंडर हुआ है. वे लोग संबंधित संवेदक के केंद्र में ही केंदू पत्ते की बिक्री करें. ऐसा नहीं करने के कारण संवेदक को रोज नुकसान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola