गढ़वा आरसेटी में छह दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को बैंकिंग और ठगी से बचाव के टिप्स

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते जेएसएलपीएस के जोश लकड़ा. | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गढ़वा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन जेएसएलपीएस के बीपीएम जोश लकड़ा, आरसेटी के फैकल्टी मिथलेश कुमार सिंह व पंकज कुमार वर्मा ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर जोश लकड़ा ने कहा कि महिलाएं समाज की दिशा बदल सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिलाओं से ट्रेनिंग का लाभ उठाने की अपील

संस्था के फैकेल्टी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन गांव की महिलाएं आज भी बैंक के कामकाज को नहीं जानती है और उन्हें जागरूक करने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने महिलाओं से ट्रेनिंग का लाभ उठाने की अपील की. फैकेल्टी पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि आज के समय में अगर आप वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक नहीं हैं, तो आपके साथ ठगी की जा सकती है. मौके पर रुस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रदुमन, प्रेम नाथ आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: अंधविश्वास बना घरेलू हिंसा की वजह, बच्चे की मौत का दोष पत्नी पर मढ़कर पति ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola