गढ़वा: अंधविश्वास बना घरेलू हिंसा की वजह, बच्चे की मौत का दोष पत्नी पर मढ़कर पति ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बैरपढ़ गांव में पति ने बच्चे की मौत का जिम्मेदार मानकर पत्नी को बुरी तरह पीटा। पीड़िता का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा : अंधविश्वास और घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है . अंतरप्रांतीय सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के सनवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरपढ़ गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया . हैवानियत की शिकार महिला को उसके मायके वालों ने किसी तरह बचाया और छत्तीसगढ़ से लाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है .

आपके शहर में

विज्ञापन

मासूम बच्चे की असमय मौत

अस्पताल में भर्ती पीड़िता सीमा देवी के परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके एक मासूम बच्चे की असमय मौत हो गई थी . इस दुखद घटना के बाद से ही उसका पति अनिल कुशवाहा अंधविश्वास के जाल में फंस गया और बच्चे की मौत का पूरा दोष अपनी पत्नी सीमा देवी के सिर मढ़ने लगा . पति अक्सर इसी बात को लेकर सीमा के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था.

पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा

बीती रात बात बढ़ने पर आरोपी पति ने सीमा देवी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया परिजनों के अनुसार, बीती रात बात बढ़ने पर आरोपी पति ने सीमा देवी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. मारपीट में महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं . घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा में रह रहे सीमा के मायके वाले तत्काल छत्तीसगढ़ स्थित उसके ससुराल पहुंचे.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, बड़गड़ में किसी का 11 तो किसी का 77 हजार रुपये आया बिल

पत्नी की हालत नाजुक

वहां बेटी की नाजुक हालत देखकर मायके वाले उसे तुरंत अपने साथ गढ़वा ले आए और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया .फिलहाल पीड़िता का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है . डॉक्टरों के अनुसार महिला को कई जगह अंदरूनी और गंभीर चोटें आई हैं . वहीं इस घटना के बाद से ही आरोपी पति के खिलाफ ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola