सत्संग में दिया समय और सेवा ही सबसे बड़ी आध्यात्मिक पूंजी : विजय

Updated:
विज्ञापन

सत्संग में उपस्थित अनुयायी | Prabhat Khabar Network

सत्संग उपासना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि गुरु के प्रति समर्पित जीवन और सेवा ही आत्मा की सच्ची पूंजी है।

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर. सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा के प्रांगण में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के अनुयायियों ने सत्संग का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, शंख ध्वनि और वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ हुई. इसके बाद सभी जीवों के कल्याण के लिए सामूहिक नाम जप और ध्यान किया गया. सत्यानुसरण एवं नारीनीति ग्रंथ का पाठ भी किया गया. धृति सुंदरलाल, रवि रंजन दा और माला मां ने भक्तिमूलक भजन प्रस्तुत किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

आध्यात्मिक क्षेत्र की बड़ी जमा पूंजी

इष्ट चर्चा करते हुए ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि सत्संग में दिया गया समय और गुरु को दिया गया दान आध्यात्मिक क्षेत्र की बड़ी जमा पूंजी है. उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर त्यागने के बाद भौतिक वस्तुएं यहीं रह जाती हैं, जबकि आध्यात्मिक क्षेत्र में दिया गया समय, गुरु के प्रति समर्पित जीवन और जरूरतमंदों को दिया गया दान आत्मा के साथ सूक्ष्म रूप में परमात्मा तक पहुंचता है. उन्होंने सभी से इष्टवृति और स्वस्त्ययनी व्रत करने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: बड़गड़ में लर्निंग लाइसेंस शिविर में उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी के बाद पुलिस तैनात, 115 युवाओं को मिला लाइसेंस

अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान

उन्होंने कहा कि इष्टवृति पंच महायज्ञ के समान है. साथ ही दो सितंबर को देवघर स्थित सत्संग आश्रम में आयोजित श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के आगमन उत्सव में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान किया. सत्संगी अखिलेश और ऋतिक धृति सुंदरलाल ने भी विचार रखे. मौके पर राज कुमार, अजय ,संजय, शक्ति दास सिन्हा, शंकर ठाकुर, हीरा प्रसाद ,अजय कुमार ,आकाश कुमार, आदित्य कुमार, धृति दीप, पूजा देवी, गीता देवी, अनीता देवी, प्रभादेवी, रामादेवी ,कलावती देवी, दीपमाला, मधु आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola