Garhwa News: निजी क्लीनिक में गर्भपात के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत, पोस्टमार्टम के बाद जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के एक निजी क्लीनिक में गर्भपात के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में गर्भपात कराने के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र की रहनेवाली युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी. इसकी जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर एक झोलाछाप चिकित्सक से संपर्क किया. बताया जाता है कि गुरुवार को युवती को गर्भपात कराने के लिए गढ़वा शहर स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया.

गर्भपात के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि क्लीनिक में गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गयी. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. इसके बाद निजी क्लीनिक की ओर से युवती को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाने के लिए रेफर किया गया. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मौत के कारणों की जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गर्भपात के दौरान युवती की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola