मोबाइल पर पति से नोकझोंक के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ 26 वर्षीय बिंदा देवी ने मोबाइल पर पति से कहासुनी के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

विज्ञापन

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी चुनमुन पासवान की पत्नी 26 वर्षीय बिंदा देवी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. घटना के सम्बन्ध में बताया गया है की, बिंदा देवी का पति गुजरात के जामनगर में काम करने गया है.

शुक्रवार को मोबाइल फोन पर किसी घरेलू मामले को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. इससे आक्रोशित होकर बिंदा देवी ने घर में ही फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. रिपोर्ट :प्रभाष मिश्रा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola