ePaper

नशे में था, पैर कटने से हुआ घायल

Updated at : 14 May 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में था, पैर कटने से हुआ घायल

नशे में था, पैर कटने से हुआ घायल

विज्ञापन

मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी रामजी उरांव का पुत्र प्रदीप उरांव पैर कटनेे से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्रदीप ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहकर मिलर मशीन वाली गाड़ी चलाता है. उसने 11 मई की रात अपने दोस्त श्रवण कुमार को शराब लाने के लिए दो हजार रुपये ट्रांसफर किया था. इसके बाद उसने अपने सहपाठी चालकों के साथ बैठकर शराब पी. इस दौरान उसे काफी नशा हो गया था. उसका दोस्त श्रवण उसे नशे की हालत में रेलवे ट्रैक के पास ले गया था. इसके बाद उसका पैर कैसे कटा, वह स्पष्ट नहीं बता पा रहा है. शायद किसी रेलगाड़ी से यह घटना हुई है. उसे अपने दोस्त श्रवण पर भी शक है. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे बेहोशी हालत में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह काफी देर तक बेहोश रहा. होश आने के बाद उसने मोबाइल फोन से अपने छोटे भाई को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने बिलासपुर पहुंचकर पुलिस को सबकुछ बताया. छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर अस्पताल पहुंचकर प्रदीप उरांव से घटना की जानकारी ली. अब परिजनों ने उसे मंगलवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola