गैराज से लेकर वर्कशॉप तक दिखा उत्साह, कांडी में विधि-विधान से हुई विश्वकर्मा पूजा
कांडी में हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा | Prabhat Khabar Network
कांडी प्रखंड में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास से मनाई गई. गैराज, वर्कशॉप और मशीनरी प्रतिष्ठानों में खास रौनक दिखी. श्रद्धालुओं ने अपने कार्यस्थलों पर पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.
कांडी. प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को शिल्प, निर्माण व तकनीकी कार्यों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गयी. विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही वाहन गैराज, वर्कशॉप और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में चहल-पहल रही. कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. श्रद्धालुओं ने अपने कार्यस्थल, मशीन, वाहन, औजार और अन्य उपकरणों की पूजा कर व्यवसाय में उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया. भीलमा, कांडी, सेमौरा, सुंडीपुर, खरौंधा और लमारी समेत कई गांवों में पूजा को लेकर उत्साह देखा गया. गैराज संचालकों, वाहन चालकों, मिस्त्रियों, कारीगरों और व्यवसायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. देर शाम तक पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए