गढ़वा : रपुरा में डेढ़ KM कच्ची सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ से 30 घरों के लोग परेशान, स्कूल जाना भी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

किचड़ से भरा सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरपुर के रपुरा गांव में कच्ची सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के कारण कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर पंचायत के रपुरा गांव में भुवर सिंह के घर से लल्लू राम के घर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है. बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कॉलोनी टोले में करीब 30 घर

इस सड़क के किनारे स्थित कॉलोनी टोले में करीब 30 घर हैं. यहां रहने वाले बुजुर्ग, छोटे बच्चे और अन्य ग्रामीणों को घर से मुख्य सड़क तक पहुंचने में भी हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सड़क पूरी तरह कच्ची होने के कारण हल्की बारिश में भी इसकी स्थिति खराब हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने के बाद कई बार लोगों को अपने घरों में ही कैद होकर रहना पड़ता है. बच्चों को विद्यालय जाने में भी परेशानी होती है.

चुनाव समाप्त होने के बाद समस्याओं को नजरअंदाज

ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जतायी. उनका कहना था कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों द्वारा सड़क निर्माण व मरम्मत कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी सड़क को दुरुस्त कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में बच्चों की जान से खिलवाड़ : स्कूल के 15 सीटर बस में 32 बच्चे और नशे में ड्राइवर, DC के निर्देश पर कार्रवाई

सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त सहित संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों में लालू राम, जवाहिर रजवार, गोविंदा, रामवतार राम, अशोक राम, गया राम, मनबोध रजवार सहित कई लोग शामिल हैं. इस संबंध में हरिहरपुर पंचायत के मुखिया अनुज कुमार सिंह उर्फ नीजू सिंह ने कहा कि सड़क से संबंधित कागजी कार्रवाई बहुत जल्द पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद तीन दिनों के अंदर सड़क पर मिट्टी-मोरम का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola