गढ़वा : डॉ. ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मुफ्त दवा वितरण और भंडारे का आयोजन
तीसरी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते चिकित्सक पुत्र | Prabhat Khabar Network
केतार में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया।
संदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार (गढ़वा). मां चतुर्भुजी मंदिर के समीप सरयू दास रामलीला मैदान में गुरुवार को प्रखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पत्नी और पुत्र डॉ निशंक निश्रम उर्फ छोटे शर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से की.
चिकित्सा को हमेशा मानव सेवा का माध्यम
डॉ छोटे शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने चिकित्सा को हमेशा मानव सेवा का माध्यम माना. उस समय केतार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी अभाव था. ग्रामीण अंधविश्वास और झाड़-फूंक की वजह से भी परेशान रहते थे. ऐसे समय में डॉ ओंकार नाथ शर्मा घर-घर पहुंचकर लोगों का इलाज करते और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते थे.
सरल व्यवहार, सेवा भावना और समर्पण के कारण क्षेत्र में अलग पहचान
उन्होंने कहा कि डॉ शर्मा के सरल व्यवहार, सेवा भावना और समर्पण के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी. उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा और दवा वितरण किया गया. इसके बाद महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ. मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार, हेमंत पाठक, रामविचार साहू, गोरखनाथ चौधरी, पंकज कुमार, रिशु सिंह, महादेव जायसवाल सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए