गढ़वा : करके में झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा, मेडिकल दुकान सील होने के बाद घर में चला रहा अस्पताल, जांच की मांग
डंडई प्रखंड के करके गांव में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा घर पर इलाज करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की है.
रमेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
डंडई (गढ़वा). डंडई प्रखंड के करके गांव में पंचायत भवन के समीप एक आवास पर कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा लंबे समय से मरीजों का इलाज किये जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार यहां गंभीर बीमारियों के मरीजों के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का इलाज किया जा रहा है.
पहले चलाते थे मेडिकल दुकान
ग्रामीणों ने बताया कि नसीम अंसारी पहले मेडिकल दुकान चलाते थे. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जांच के बाद उनकी मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया था. इसके बाद अब आवास पर ही मरीजों का इलाज किये जाने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नसीम अंसारी की शैक्षणिक योग्यता, चिकित्सकीय पंजीकरण और मरीजों के इलाज की वैधता की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना आवश्यक योग्यता और अनुमति के इलाज किया जा रहा है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में बच्चों की जान से खिलवाड़ : स्कूल के 15 सीटर बस में 32 बच्चे और नशे में ड्राइवर, DC के निर्देश पर कार्रवाई
जांच के बाद होगी कार्रवाई
नसीम अंसारी ने कहा कि उनके पास मेडिकल लाइसेंस है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कई लोग इलाज कर रहे हैं. यदि सभी लोग इलाज करना छोड़ देंगे तो वह भी इलाज करना छोड़ देंगे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बिना प्रशिक्षण के मरीजों का इलाज करना गलत है. मामले की जांच करायी जायेगी. आरोप सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए