वाहन पलटा, तीन महिला सहित चार घायल
वाहन पलटा, तीन महिला सहित चार घायल
कांडी थाना क्षेत्र के सतबहिनी तीर्थस्थल के पास बोलेरो गाड़ी पलटने से तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही गांव निवासी कमलेश रजवार का पुत्र जितेंद्र कुमार रजवार, मदन रजवार की पत्नी कांति देवी, मनोज रजवार की पत्नी प्रतिमा देवी एवं कोल्हुआ गांव निवासी राजेश रजवार की पुत्री रूबी कुमारी शामिल हैं. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि एक बोलेरो गाड़ी पर 10 लोग सवार होकर उपेंद्र राजवार की शादी में शामिल होने सतबहिनी आये थे. शादी समारोह खत्म होने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में बोलेरो गाड़ी सतबहिनी तीर्थ स्थल से कुछ ही दूर आगे आने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए