दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, दो रेफर

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, दो रेफर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़गड़ बड़गड़–परसवार मुख्य मार्ग पर काला खजूरी गांव के पास गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में काला खजूरी निवासी उज्जवल बाखला (40 वर्ष), बरकोल खुर्द निवासी रामबरन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र हिंद सागर सिंह व छत्तीसगढ़ के चांदो नवाडीह निवासी अंकित गुप्ता (25 वर्ष) शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल उज्जवल बाखला व हिंद सागर सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि अंकित गुप्ता और हिंद सागर सिंह बाइक से बड़गड़ से डीजल लेकर बरकोल खुर्द गांव की ओर जा रहे थे. वहीं उज्जवल अपनी बाइक से बड़गड़ की ओर से अपने घर लौट रहा था. काला खजूरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को साइड देने के क्रम में दोनों बाइकों की हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola