राजस्व उपनिरीक्षक ने पूर्व प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज कराया सन्हा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 20 Feb 2026 10:18 PM

विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक ने पूर्व प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज कराया सन्हा

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा अंचल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने गढ़वा थाना में सन्हा दर्ज कराते हुए विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हर्ष धर दुबे पर गंभीर आरोप लगाये हैं. दर्ज आवेदन में शंभू सिंह ने कहा है कि श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी के कब्जेवाली जमीन की मापी से संबंधित आवेदन को अग्रसारित करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़देवी मुहल्ला निवासी हर्ष धर दुबे ने 18 फरवरी 2026 को उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर उन्हें निलंबित कराने, स्थानांतरण करवाने तथा साजिश के तहत एसीबी टीम से पकड़वाने की धमकी दी. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मौखिक रूप से उन्हें यह चेतावनी दी गई कि यदि प्रतिवेदन उनके पक्ष में नहीं किया गया, तो उन्हें जान से मारकर फेंकवा दिया जायेगा. राजस्व उपनिरीक्षक ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में एसडीई नंबर 28/2026 दर्ज कर लिया गया है. इस आवेदन की प्रतिलिपि राजस्व उपनिरीक्षक संघ के अध्यक्ष, अंचल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त को भी भेजी गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola