धावा दल ने नाबालिग बच्ची को मुक्त कराया

Updated:
विज्ञापन

धावा दल ने नाबालिग बच्ची को मुक्त कराया

विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन, एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट लोहरदगा, ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं विशुनपुरा थाना के संयुक्त धावा दल ने गढ़वा जिला अंतर्गत विशनपुरा थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय नाबालिग को मानव तस्करी से बचा लिया. उक्त नाबालिग को हरियाणा ले जाने की तैयारी की जा रही थी. इस बीच उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बचा लिया गया. नाबालिग लड़की को रविवार की भोर में तीन बजे उत्तर प्रदेश के हाथी नाला ले जाने की तैयारी संबंधी. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को तस्करों से बचा लिया गया. इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति गढ़वा के सुपूर्द कर दिया गया. उपस्थित लोग : मौके पर बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष प्रणव कुमार, सदस्य मुकेश सिंह, मनोज दुबे, राजीव रंजन तिवारी एवं रेणु कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा के संजय ठाकुर, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के जिला समन्वयक गणेश कुमार और चाइल्ड हेल्प लाइन से टीम लीडर राजीव कुमार रवि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola