ePaper

भव्य पंडाल में स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

Updated at : 15 Sep 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
भव्य पंडाल में स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

भव्य पंडाल में स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

विज्ञापन

बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय में नवगठित पूजा समिति हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनायेगी. समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर जायसवाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा लगभग तीन लाख रु की लागत से तैयार भव्य पंडाल में स्थापित की जायेगी. वही मुख्यालय स्थित पूजा के आयोजन स्थल सहित पूरा बड़गड़ बाजार में आकर्षक लाइटिंग की जायेगी. पूजा समारोह के दौरान कलश स्थापना के साथ पूरे नवरात्र संगीत एवं संपूर्ण दुर्गा पाठ से प्रखंड मुख्यालय गुंजायमान रहेगा. पूजा समारोह को सफल बनाने के लिए नवगठित पूजा समिति के संयोजक आनंद सोनी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रमेश कुमार सोनी, सचिव दीनानाथ सोनी, मुकेश प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, रंजन कुमार सोनी, मुख्य संरक्षण अरविंद जायसवाल, बजरंग प्रसाद, डॉ जितेंद्र कुमार, रामु प्रसाद, नेपाल प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुरेश केसरी, विनोद केसरी व नंदलाल प्रसाद सहित सभी सदस्य सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola