गाय ने एक को किया घायल, उधर सांढ़ ने एक का पैर तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

गाय ने एक को किया घायल, उधर सांढ़ ने एक का पैर तोड़ा

विज्ञापन

जिले के कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव निवासी अच्छेवर राम का पुत्र विनय राम शनिवार की सुबह बाइक दुर्घटना में घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि विनय बाइक से कवलदाग गांव गया था. वहां से वह कोल्हुआ-मझिगांवा गांव में एक तिलक में गया था. सुबह घर लौटने के क्रम में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बत्तो गांव के पास अचानक उसकी बाइक पर एक गाय कूद गयी. इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सांढ़ के हमले में घायल : गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी मुहल्ला निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र उस्मान अंसारी को एक सांढ़ ने मारकर घायल कर दिया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि उस्मान अंसारी गढ़वा बाजार समिति गये थे. वहां पर दो सांढ़ आपस में लड़ रहे थे. उस्मान को वापस अपने घर की ओर लौटने के दौरान उसमें से एक सांढ़ उनके ऊपर ही कूद गया. इससे उनका पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है. घटना के बाद मुहल्ला के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola