कुआं से बरामद किया गया वृद्धा का शव
कुआं से बरामद किया गया वृद्धा का शव
भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव के गड़ेरियाडीह टोला में 75 वर्षीया एक वृद्ध महिला भगमनी कुंअर की मौत संदेहास्पद स्थिति में सोमवार की रात कुआं में गिरने से हो गयी. मृतका सोमवार से ही अपने घर से गायब थी.
आपके शहर में
परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान मृतका का शव मंगलवार की सुबह घर से कुछ दुर पर स्थित कुआं से बरामद किया गया. इसकी जानकारी मिलते ही थाना के एएसआइ माणिक राम व पीएसआइ संजय बेदिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया़
मृतका भगमनी कुंवर के पुत्र धर्मदेव पाल ने पुलिस को बताया कि खोजबीन के दौरान मंगलवार की सुबह उन्हें पता चला की उसकी मां का शव कुआ में पड़ा हुआ है. उसने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जब कुआं से शव निकाला गया था, उस समय मृतका की साड़ी के आंचल में एक नयी ईंट बंधी हुई थी.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए