कचहरी के पास टेंपो ने लूना में मारी टक्कर, गांव-गांव फेरी करने वाला युवक घायल
गढ़वा कचहरी के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने फेरी करने वाले युवक की लूना में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी है।
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के मदरसा रोड मोहल्ला निवासी फौजदार खान के पुत्र अनवर खान टेंपो की टक्कर से घायल हो गये. घटना कचहरी के पास की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनवर को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
अनवर खान ने बताया कि वह लूना से गांव-गांव घूमकर फेरी का काम करता है. इसी क्रम में वह नवादा मोड़ की ओर से गढ़वा आ रहा था. कचहरी के पास पहुंचने पर एक टेंपो ने उसकी लूना में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया. उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है.
घटना के बाद टेंपो चालक मौके से चला गया. स्थानीय लोगों की मदद से अनवर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए