गढ़वा में सड़क हादसा, बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है जिसमें चुतरू गांव के रहने वाले अख्तर और उनकी पत्नी गजाला परवीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब वे मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे और एक टेंपो से उनकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन

गढ़वा. रंका थाना क्षेत्र के चुतरू गांव निवासी अख्तर और उनकी पत्नी गजाला परवीन बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अख्तर अपनी पत्नी गजाला परवीन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने घर बांदु चुतरू लौट रहे थे.इसी दौरान मेराल थाना क्षेत्र के पेस्का गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक टेंपो से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola