डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसाः शादी समारोह से लौट रहे थे स्कॉर्पियो पर सवार लोग

विज्ञापन

हादसाः शादी समारोह से लौट रहे थे स्कॉर्पियो पर सवार लोग प्रतिनिधि, मेराल मेराल थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर बाना महुआ कैंप के पास शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान डालटनगंज निवासी अनीता देवी के रूप में हुई है. साथ ही इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग लदमा स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में बाना महुवा के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण स्कॉर्पियो (गाड़ी संख्या – जेएच 13 एफ 7837) डिवाइडर से टकरा कर पलटी गयी. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola