सपा प्रत्याशी गिरिनाथ ने निकाली बाइक रैली

सपा प्रत्याशी गिरिनाथ ने निकाली बाइक रैली
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मेराल प्रखंड में बाइक रैली निकाली गयी. रैली की शुरूआत कर्बला ऊंचरी के मैदान से की गयी. इस दौरान सबसे पहले पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला के साथ स्वागत किया. इसके बाद रैली निकाली गयी. इसमें मेराल प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल हुए. रैली गढ़वा मेन रोड होते हुए लगमा, करकोमा, हासनदाग, कजराठ, देवगाना, गेरुआ, बाना, जगदीश मोड़, रेजो, लातदाग, पढुआ, पतहरिया, रजबंधा, बंका, रजहारा, नेनुआ व बिकताम गांवों से होकर गुजरी. इस दौरान समाजवादी पार्टी एवं प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाये जा रहे थे. रैली में शामिल लोगों ने एक स्वर से पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताने का वादा किया. रैली में ज्यादातर संख्या युवाओं की थी. रैली का नेतृत्व मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष दुःखन चौधरी, मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रामाधार राम, कार्यक्रम प्रभारी अवध सिंह एवं सुनील चंद्रवंशी कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










