सोन नदी का बढ़ रहा जलस्तर, तटीय इलाकों में माइकिंग कर प्रशासन ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
बाढ़ को लेकर माइकिंग कराती प्रशासन | Prabhat Khabar Network
केतार में सोन और पंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट पर है। ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने और सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
केतार. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन और पंडा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. इसे देखते हुए बीडीओ प्रशांत कुमार के निर्देश पर सोन तटीय इलाकों में माइक से एनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है.
आपके शहर में
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, घाट और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है. प्रशासन ने बच्चों व बुजुर्गों को विशेष रूप से नदी से दूर रखने, मछली पकड़ने या मवेशियों को नदी किनारे नहीं ले जाने तथा तेज बहाव वाले पानी को पैदल या वाहन से पार नहीं करने की चेतावनी दी है.
अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है. साथ ही विभिन्न नावघाटों का दौरा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए