Garhwa News: रिहंद बांध के गेट खुलने से सोनतटीय गांवों में बाढ़, खेतों में डूबी फसल; जलस्तर घटने से राहत

Updated:
विज्ञापन

सोन नदी में बाढ आई | Prabhat Khabar Network

रिहंद बांध के गेट खुलने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, जिससे कई गांवों में बाढ़ आ गई और किसानों की फसलें डूब गईं। जानिए क्या है सोन नदी के बाढ़ की ताजा स्थिति।

विज्ञापन

हरिहरपुर, गढ़वा : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के सोनतटीय गांवों में गुरुवार की रात रिहंद बांध के गेट खुलने के बाद सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया. इससे लोहरगाड़ा, हरिहरपुर, डगर, डुमरसोता और मेरौनी गांव के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया. अधिकांश खेतों में लगी फसलें भी पानी में डूब गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ का पानी कुछ घरों को भी चारों ओर से घेर लिया, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी रही. हालांकि राहत की बात यह रही कि बाढ़ से किसी घर में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. अब तक सबसे अधिक नुकसान खेतों में लगी फसलों को हुआ है. फसल डूबने से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है.

रातभर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते रहे ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की रात सोन नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया. इसके बाद सोनतटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क हो गये और कई ग्रामीण रातभर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते रहे.

खबर लिखे जाने तक बाढ़ का पानी करीब 20 प्रतिशत कम हुआ है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. हालांकि नदी और आसपास के निचले इलाकों में अभी भी पानी जमा है. ग्रामीणों का कहना है कि पानी पूरी तरह उतरने के बाद ही खेतों में लगी फसलों के नुकसान का सही आकलन हो सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola