हरिहरपुर में भक्तिभाव से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
जन्माष्टमी पुजा | Prabhat Khabar Network
हरिहरपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और बाल कृष्ण की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
मंदिरों में भजन-कीर्तन के बीच मनाया गया जन्मोत्सव, बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
आपके शहर में
हरिहरपुर, गढ़वा : हरिहरपुर सहित आसपास के विभिन्न गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ की तैयारियों में जुटे रहे. क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर दिनभर उपवास रखा. शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा. श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आये. देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चे
जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाया गया. बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को घी से तैयार विभिन्न प्रकार के पकवान और प्रसाद का भोग लगाया गया.
पूजा के बाद बांटा गया प्रसाद
पूजा-अर्चना और जन्मोत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. पूरे क्षेत्र में देर रात तक धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए