रन फॉर हार्ट सह सेमिनार का आयोजन 29 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 9:39 PM
रन फॉर हार्ट सह सेमिनार का आयोजन 29 को
आगामी 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर प्रभात मेडिकल सेंटर के तत्वाधान में रन फॉर हार्ट सह हृदय को सुरक्षित रखने के विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा. यह जानकारी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यह दौड़ सुबह 6:00 बजे गढ़वा के नया समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बाइपास होते हुए रंका रोड स्थित शगुन बैंक्वेंट हॉल परिसर तक जायेगी. वहां एक सेमिनार का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर होंगे. डॉ पंकज ने कहा कि सेमिनार में हृदय रोग से बचाव और इसे स्वस्थ रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. उन्होंने जिले के सभी समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










