रोटरी क्लब गढ़वा उदय का पदस्थापन सह शिक्षक सम्मान समारोह
रोटरी क्लब गढ़वा उदय का पदस्थापन सह शिक्षक सम्मान समारोह
शहर के कचहरी रोड स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में रविवार की देर शाम रोटरी क्लब गढ़वा उदय का पदस्थापना सह शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें सत्र 2024-25 के नये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन किया गया तथा नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. इस सत्र के अध्यक्ष के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट दिवाकर सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गयी. जबकि सचिव के पद पर मनीष कुमार कमलापुरी और कोषाध्यक्ष के रूप में रमन केसरी की नियुक्ति हुई. इसके अलावा प्रदीप केसरी, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. डी लियू, शंभू नाथ केसरी, राजेश बाबू सर्राफ, सीए ऋषभ जायसवाल, अजय केसरी, विजय सोनी और अजय साहू को भी अन्य पदाधिकारी बनाया गया. वहीं सत्र 2025-26 के अध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर प्रसाद को चुना गया. समारोह में नये सदस्य भी क्लब में शामिल किये गये. इनमें उर्वशी शर्मा, सीमा केसरी, पूनम केसरी, निवेदिता सिन्हा, निशि जायसवाल, सोनी केसरी, कमल किशोर चौबे और रविशंकर पांडेय शामिल हैं. मौके पर शहर के दो शिक्षकों नंद कुमार पांडेय और प्रभात कुमार को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन उर्वशी शर्मा और सीमा केसरी ने किया
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए