हटाये गये सार्जेंट मेजर आंनद राज खलखो

Updated:
विज्ञापन

हटाये गये सार्जेंट मेजर आंनद राज खलखो

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे ने पुलिस केंद्र गढ़वा के परिचारी प्रवर आनंद राज खलको, जो पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन गढ़वा के अध्यक्ष भी हैं, को दो दिन से बगैर सूचना के गायब रहने का आरोप में पुलिस केंद्र, गढ़वा के परिचारी प्रवर के पदभार से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल को गढ़वा पुलिस केंद्र का परिचारी प्रवर के रूप में नियुक्ति कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस तरह से पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे के इस आदेश को लेकर पुलिस महकमा में इस बात की चर्चा है कि कल पुलिस मेंस एसोसिएशन के साथ पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद राज खलको द्वारा एसपी के खिलाफ पत्रकार वार्ता के दौरान दिये गये बयान का यह परिणाम है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola