श्री बंशीधर मंदिर में पूजा कर अमित जायसवाल ने मांगी पलामू प्रमंडल की खुशहाली

Updated:
विज्ञापन

पर्यटन के साथ औद्योगिक माहौल तैयार करना प्राथमिकता : अमित जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अमित कुमार जायसवाल श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे. उन्होंने पलामू प्रमंडल के व्यापार और उद्योग को बेहतर बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल बुधवार को श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर पलामू प्रमंडल की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

इस दौरान बंशीधर नगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा कि पलामू प्रमंडल में व्यापार और उद्योग के लिए बेहतर माहौल तैयार करना प्राथमिकता होगी. चैंबर के सदस्यों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रमंडल के व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े मुद्दों को चैंबर के उचित मंच पर मजबूती से रखा जायेगा, ताकि उनकी समस्याएं सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचें तथा समाधान की दिशा में पहल हो सके.उन्होंने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता से भरपूर पलामू प्रमंडल में पर्यटन की भी व्यापक संभावनाएं हैं. पर्यटन के विकास के साथ क्षेत्र में औद्योगिक वातावरण तैयार हो, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिले, इसके लिए चैंबर के मंच से संबंधित मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जायेगा.

व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.रांची में हुए चैंबर चुनाव में अमित जायसवाल को 59 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दूबे को 30 मत प्राप्त हुए. उन्होंने 29 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

चुनाव के बाद बंशीधर नगर पहुंचने पर चैंबर सदस्यों ने रमना से ही उनकी अगुआई की. इसके बाद उन्हें बंशीधर मंदिर ले जाया गया. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से चैंबर कार्यालय तक उनका स्वागत किया गया.बंशीधर नगर चैंबर के अध्यक्ष शंभूनाथ, सचिव गोपाल जायसवाल, संरक्षक उदय जायसवाल समेत दर्जनों सदस्यों ने अमित जायसवाल को बधाई दी. इस अवसर पर अमित जायसवाल के पिता और प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मंदिर परिसर में हिमाचल के कपूर का पौधा प्रार्थना के साथ समर्पित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola