रमकंडा में दुर्गा पूजा महोत्सव की रूपरेखा तय, विजयादशमी पर होगा रावण दहन
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
रमकंडा में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 के आयोजन हेतु ग्रामीणों की बैठक में नई पूजा समिति का गठन किया गया. सुरेश सोनी को अध्यक्ष चुना गया और विजयादशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम तय हुआ.
रमकंडा. प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर मंगलवार की रात ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सनोज प्रसाद ने की. इसमें पुरानी समिति को भंग कर नयी पूजा समिति का गठन किया गया.
सर्वसम्मति से सुरेश सोनी को अध्यक्ष, दया श्रीवास्तव को सचिव, रमेश चौधरी को सह सचिव, गुलशन कुमार व शंभू कुमार को उपाध्यक्ष तथा रामप्रवेश राम व मिथलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया. डॉ. प्रकाश गुप्ता, श्रवण प्रसाद व कमलापुरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं केदारनाथ प्रसाद, गणेश साव व राजीव रंजन पांडेय को संरक्षक बनाया गया.बैठक में पूजा महोत्सव को लेकर कई निर्णय लिये गये.
एकम से नवमी तक प्रवचन कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें सुरेश शास्त्री प्रवचन करेंगे. पूजा-अर्चना के लिए संतोष जी महाराज के आचार्य के रूप में शामिल होने की बात कही गयी. विजयादशमी पर हाई स्कूल मैदान में रावण दहन व सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. पूजा परिसर में साउंड, लाइट व विद्युत सज्जा के अलावा संध्या आरती के दौरान विशेष व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए