पवन केसरी बने जन चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष
गढ़वा
पवन केसरी बने जन चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय सम्मेलन में संगठन के दो पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. संयोजक मंडली के सदस्यों ने जन चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार केसरी का चुनाव किया. जबकि मुख्य संरक्षक का दायित्व भाजपा नेता सूरज प्रसाद गुप्ता को सौंपा गया. श्री गुप्ता ने कहा कि सामाजिक संगठन का उद्देश्य ईमानदारी और कड़ी मेहनत से पूरा करना होगा. केन्द्रीय अध्यक्ष पवन केसरी ने कहा की समाज के सभी वर्गों के बीच जन चेतना मंच समान भाव से कार्य करेगा. वहीं जन जागरूकता अभियान चला कर आम अवाम को उनके हक व अधिकार के प्रति सचेत करेगा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मंच की कमेटी का गठन होगा, ताकि सबके सहयोग से इस संगठन का विस्तार किया जा सके. धन्यवाद ज्ञापन युवा समाजसेवी मो नेसार ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए