ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक, अनूप सोनी ने बताया राष्ट्र निर्माता
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम, शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक अनूप सोनी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित, निदेशक ने कहा- इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास से छोटे शहर से भी निकल सकते हैं टॉपर
आपके शहर में
गढ़वा : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी, सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य धीरज राज और प्रधानाचार्य डॉ निरकेष शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की.
शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते : अनूप सोनी
मौके पर निदेशक अनूप सोनी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व को भी गढ़ते हैं. शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे छोटे शहर से भी विद्यालय का विद्यार्थी टॉपर बन सकता है. इसके लिए संसाधनों से अधिक इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास की जरूरत है.
शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. विज्ञान शिक्षक प्रवीण दुबे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं. विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षकों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ मिलकर काम करना होगा.
प्रधानाचार्य डॉ निरकेष शर्मा ने कहा कि छोटे बच्चों को पौधों की तरह सींचकर उन्हें शिक्षित, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है. शिक्षकों के प्रयास से विद्यार्थी विद्यालय के साथ देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं.
कार्यक्रम के दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और आदर्शों को याद किया गया. शिक्षकों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए