नर्सिंग होम केे चालक ने फांसी लगायी, मौत

Updated:
विज्ञापन

नर्सिंग होम केे चालक ने फांसी लगायी, मौत

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ गांव निवासी स्वर्गीय ददन प्रसाद श्रीवास्तव का पुत्र गौरी शंकर श्रीवास्तव (45 वर्ष) ने शुक्रवार की रात घर के बाहर एक झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरांव के रहने वाला गौरीशंकर का परिवार गढ़वा के नवादा मोड़ पर रहता है. वह नवादा मोड़ के निकट मां गायत्री नर्सिंग होम में चालक था. उसके परिवार में उसकी विधवा भाभी व दो नाबालिग भतीजे हैं. तथा एक छोटा भाई बाहर रहता है. बताया गया कि गौरीशंकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नवादा मोड़ स्थित घर आया था. इसके बाद वह खाना खाकर सो गया. शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग उठकर घर के बाहर निकले, तो गौरीशंकर का शव तंबू में रस्सी के सहारे लटका हुआ था. इसकी जानकारी मिलने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों ने इसकी सूचना गढ़वा थाना को दी. तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया. इधर मृतक के भांजा गढ़वा निवासी सागर श्रीवास्तव ने बताया कि उसके मामा का किसी से कोई विवाद भी नहीं था. लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली, इसे लेकर परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola