बरकोल खुर्द में खुलेगा नव प्राथमिक विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

बरकोल खुर्द में खुलेगा नव प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सोमवार को बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान की बैठक हुई. इसमें पूर्व निर्णय के आलोक में बड़गड़ के बरकोल खुर्द के सुपला घाटी टोली में नव प्राथमिक विद्यालय खोलने का प्रस्ताव लाया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय खोलने को लेकर प्रतिवेदन समर्पित किया. इस पर निर्णय लेते हुए उपायुक्त ने विद्यालय खोलने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र समेत शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola