गढ़वा में सवर्ण समाज का प्रदर्शन: SC-ST Act खत्म करने और सवर्ण आयोग गठन को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में सवर्ण एकता मंच ने आरक्षण समीक्षा और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर धरना दिया. राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
गढ़वा. गढ़वा में बुधवार को सवर्ण एकता मंच की जिला इकाई की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. इससे पहले गोविंद प्लस टू विद्यालय के मैदान में जनसभा आयोजित की गई. इसमें एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने मंच की मांगों के समर्थन में अपनी बातें रखीं.
आजादी के बाद से सबसे ज्यादा कानून सवर्णों के विरोध में
वक्ताओं ने यूजीसी कानून वापस लेने, एसटी-एससी अत्याचार अधिनियम समाप्त करने और आरक्षण की समीक्षा करने समेत पांच सूत्री मांगों को उठाया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सवर्ण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आजादी के बाद कई ऐसे कानून बनाए गए हैं, जिन्हें वे सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ मानते हैं.
समय के साथ समाज में असमानता और भेदभाव बढ़ा
वक्ताओं ने कहा कि संविधान का मुख्य उद्देश्य समानता था, लेकिन समय के साथ समाज में असमानता और भेदभाव बढ़ा है. उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान पीढ़ी अपनी समस्याओं और सरकार की नीतियों पर आवाज नहीं उठाएगी, तो आने वाली पीढ़ी को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.
कई लोगों ने जनसभा को किया संबोधित
जनसभा को अमृत शुक्ला, विनोद पाठक, डॉ. रमेश चंचल, राजेश चौबे, जितेंद्र सिन्हा, बबन सिंह, कमलेश्वर पांडेय, बृजेंद्र पाठक, ओंकार तिवारी, आनंद मोहन तिवारी, डॉ. मकबूल आलम, अंजनी तिवारी और नारद तिवारी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया.
ये भी पढ़ें: गढ़वा: विधायक सत्येंद्र तिवारी की पहल पर रमकंडा के भुइयां टोला में लगा विशेष शिविर, दर्जनों ने दिया आवेदन
राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग पत्र
जनसभा के बाद सवर्ण एकता मंच के सदस्य गढ़वा समाहरणालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में यूजीसी कानून वापस लेने, आरक्षण की समीक्षा करने, एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम समाप्त करने और सवर्ण आयोग का गठन करने समेत पांच मांगें शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : डंडई में महीनों से पशु अस्पताल पर ताला, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक
मौके पर कई लोग मौजूद
इस मौके पर मंटू पांडेय, अविनाश दुबे, चितरंजन सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, भूषण कुमार देव, यशवंत सिंह, राज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, विपिन बिहारी सिंह, आशुतोष तिवारी, कमरुद्दीन खां, डॉ. एस. चौबे, मंतोष सिंह, संतोष उपाध्याय और रामकरेश चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए